नई दिल्ली में मंगलवार को एक व्यक्ति ने मेट्रो के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मेट्रो के पुलिस उपायुक्त ने बताया, “आज सुबह एक व्यक्ति ने लगभग 9.38 बजे उत्तम नगर पूर्वी मेट्रो स्टेशन से सड़क पर छलांग लगा दी। जिसके तत्काल बाद एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी व्यक्ति को माता चनन देवी हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”
डेंगू मरीजों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर PMCH में फेंकी गई स्याही, देखें VIDEO
व्यक्ति की उम्र 40 साल बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट और आधार कार्ड बरामद हुआ जिसके अनुसार उसकी शिनाख्त उत्तम नगर पश्चिम में हस्तसल रोड पर जेजे कॉलोनी निवासी राजीव के रूप में हुई। बरामद सुसाइड नोट के अनुसार, कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है और जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



