Delhi Police Arrested 8 Terrorists: देश की खुफिया एजेंसियों ने राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आतंकी हमले की आशंका जताई थी। अब दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिदा का पर्दाफाश करते हुए तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बीते 10 दिनों में दिल्ली और कोलकाता के कई इलाकों में “फ्री कश्मीर” और “कश्मीर में जनसंहार बंद करो” जैसे पोस्टर लगाने की घटना के बाद शुरू हुई जांच अब एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क तक पहुंच गई है।
पुलिस के मुताबिक, यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए संदिग्धों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किए।
Delhi Police: पाकिस्तान समर्थक आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु से पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। तमिलनाडु के उथुकुली से 2, पल्लादम से 3 और तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से एक संदिग्ध को पकड़ा गया।
सामने आया है कि संदिग्धों ने अपनी पहचान छिपाकर रखी और फर्जी आधार कार्ड के सहारे गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर आतंकियों के मददगार बनकर इन संदिग्धों ने कई शहरों की रैकी की। दिल्ली में फ्री कश्मीर के पोस्टर भी लगाए। वे अन्य संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल थे।
Terrorists Arrested: संदिग्धों के मोबाइल से आतंकी संपर्क का खुलासा

शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि संदिग्धों के पास से बरामद मोबाइल का इस्तेमाल कथित तौर पर बैन किए गए आतंकी संगठनों को सपोर्ट करने वाले कंटेंट को शेयर करने और संदिग्ध हैंडलर्स के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए किया गया था। हालांकि, कम्युनिकेशन रिकॉर्ड को एनालाइज करने और बड़े नेटवर्क से संभावित लिंक की पहचान करने के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
Tamil Nadu Terrorists Arrested: तमिलनाडु से इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां भड़काऊ ऑनलाइन एक्टिविटी और बॉर्डर पार से काम कर रहे कट्टरपंथी लोगों के साथ संदिग्ध बातचीत के बारे में खास इंटेलिजेंस इनपुट के बाद की गईं। पुलिस ने तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे और संदिग्धों को पकड़ा। संदिग्धों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई।
Six suspects arrested from Tamil Nadu for planning a major terrorist plot with the support of Pakistan’s intelligence agency, ISI, and Bangladeshi terrorist organisations. Delhi Police are bringing all the suspects from Tamil Nadu to Delhi. A Bangladeshi citizen is among the…
— ANI (@ANI) February 22, 2026
Delhi Crime News: आतंकी मॉड्यूल में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां
#WATCH | Tiruppur, Tamil Nadu | Visuals of the six arrested accused, namely Mizanur Rahman, Mohammad Shabat, Umar, Mohammad Litan, Mohammad Shahid, and Mohammad Ujjal from Tamil Nadu, being taken to Delhi, yesterday.
The six accused were arrested by the Delhi Police. https://t.co/SAkLoE8Bji pic.twitter.com/PykAiqRrOv
— ANI (@ANI) February 22, 2026
इस आतंकी मॉड्यूल में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां हुई हैं। पिछले दिनों दो संदिग्धों को दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। फिलहाल, दिल्ली पुलिस सभी को ट्रेन से दिल्ली लेकर पहुंची है। यहां संदिग्धों से पूछताछ हो सकती है, जिसमें कई और खुलासे होने की संभावनाएं हैं।
ये भी पढ़ें: BHU कैंपस में फायरिंग, छात्र पर बरसाई गोलियां, मौके से मिले 4 खोखे; सुरक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App




