गोगी गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन; 17 हथियारों के साथ गैंग का फाइनेंसर समेत 5 गुर्गे गिरफ्तार

Summary :

Delhi Police Bust Gogi Gang: रोहिणी जिला पुलिस ने गोगी गैंग/दिनेश कराला गैंग के फाइनेंसर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 17 अवैध हथियार, 106 जिंदा कारतूस और दो लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। बरामद हथियारों में ऑस्ट्रिया की ग्लॉक 9 एमएम, इटली की बेरेटा और तुर्की की जोराकी जैसी विदेशी पिस्टल शामिल हैं। इनपुट के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ स्पेशल सीपी रवींद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में ज्वाइंट सीपी विजय सिंह के नेतृत्व में डीसीपी शशांक जायसवाल, एसीपी सार्थक त्यागी और इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की ने…

Delhi Police Bust Gogi Gang: रोहिणी जिला पुलिस ने गोगी गैंग/दिनेश कराला गैंग के फाइनेंसर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 17 अवैध हथियार, 106 जिंदा कारतूस और दो लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। बरामद हथियारों में ऑस्ट्रिया की ग्लॉक 9 एमएम, इटली की बेरेटा और तुर्की की जोराकी जैसी विदेशी पिस्टल शामिल हैं।

इनपुट के आधार पर आरोपियों की धरपकड़

स्पेशल सीपी रवींद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में ज्वाइंट सीपी विजय सिंह के नेतृत्व में डीसीपी शशांक जायसवाल, एसीपी सार्थक त्यागी और इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की ने यह कार्रवाई की है। टीम को अवैध हथियारों की सप्लाई को लेकर लगातार इनपुट मिल रहे थे, जिसके आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया गया।
जांच के दौरान सबसे पहले राहुल माथुर उर्फ डोगरा को उस समय पकड़ा गया, जब वह अपने साथी से मिलने आया था। पुलिस को देखकर उसने महिंद्रा थार से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसके पास से चार हथियार बरामद हुए।

पांच अवैध हथियार और 21 कारतूस बरामद

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके साथी कुणाल उर्फ कुकू और आदित्य उर्फ बॉबी को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए। आगे की जांच में सामने आया कि सुरेंदर उर्फ काला गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य कड़ी है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में छापेमारी कर 65 वर्षीय इकबाल को गिरफ्तार किया, जो दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न गैंगों को हथियार सप्लाई करता था। उसके पास से भी पांच अवैध हथियार और 21 कारतूस बरामद हुए।

सप्लाई चेन को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी गोगी गैंग से जुड़े सक्रिय सदस्य हैं और प्रतिद्वंद्वी गैंगों से दुश्मनी के चलते अवैध हथियारों का जखीरा इकट्ठा कर रहे थे। सोशल मीडिया के जरिए गैंग का प्रभाव बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने की भी कोशिश की जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और हथियारों की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।