नई दिल्ली : अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाएगी। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ऐहितयातन सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को उनके अधिकारियों की निगरानी में मोर्चे पर तैनात कर दिया गया है और संदिग्ध हरकतों पर खास निगाह रखी जाएगी।
पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि फैसले के दौरान दिल्ली भर में और खास तौर से संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा उपाए अपनाए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के तमाम जिलों के पुलिस उपायुक्तों और एसएचओ को इलाके के संवेदनशील एरिया को चिन्हित कर वहां की निगरानी और उन इलाकों में लगातार गश्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे जगहों पर पुलिस बल को तैनात करने को भी कहा गया है। साथ ही सभी इलाकों में धार्मिक संस्थानों और अमन कमेटी के साथ बैठक कर शांति सुनिश्चित करने की अपील भी की है। कोई भी किसी भी प्रकार से देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने की कोशिश करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान पुलिस की टीम सोशल मीडिया की भी निगरानी करेगी।


Download Android App
Download iOS App



