शक के चलते सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से किया वार, पति ने डेढ़ साल की बच्ची के सामने मां को उतारा मौत के घाट

Summary :

Delhi Prahladpur Murder Case: दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पति ने अपनी पत्नी को शक के कारण मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि पति सुरेश ने घर में पत्नी पूनम के सिर और रीढ की हड्डी पर सिलेंडर से कई बार जानलेवा हमला किया जिसके बाद पूनम बुरी तरह से घायल हो गई और बाद में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद है और घर पर एम्बुलेंस भी बुलाई गई है। इलाके के एक निवासी सुखपाल सिंह ने बताया…

Delhi Prahladpur Murder Case: दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पति ने अपनी पत्नी को शक के कारण मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि पति सुरेश ने घर में पत्नी पूनम के सिर और रीढ की हड्डी पर सिलेंडर से कई बार जानलेवा हमला किया जिसके बाद पूनम बुरी तरह से घायल हो गई और बाद में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद है और घर पर एम्बुलेंस भी बुलाई गई है। इलाके के एक निवासी सुखपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने मदद के लिए चीखें सुनीं और स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत कार्रवाई की।

Delhi Prahladpur Murder Case: सिलेंडर से कई बार वार किए

Delhi Prahladpur Murder Case
Delhi Prahladpur Murder Case (Source: Social Media)

इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह परिवार DDA आवास में रहता था और एक महीने पहले ही यहां आया था परिवार में उनकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची है लेकिन पति को अपनी पत्नी पर शक था इसी के चलते उसने पूनम पर सिलेंडर से कई बार वार किए और घायल हाताल में होने के बाद पूनम ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगातार विवाद और झगड़ होता था लेकिन यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी को मार दिया।

Delhi Prahladpur Murder Case: पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पड़ोसियों ने बताया कि घर में झगड़ा हो रहा था, इसलिए हम तुरंत वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। हमने वहां गैस सिलेंडर पड़ा देखा और जमीन पर एक शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि सुरेश ने पत्नी पूनम पर सिलेंडर से कई बार वार किए जिसमें हाथ तोड़ना, रीढ़ की हड्डी पर वार करना और सिर पर सिलेंडर से वार किया गया था।

ALSO READ: सावधान! दिल्ली में सड़क किनारे पेशाब करने, गंदगी फैलाने वालों पर सरकार सख्त, कटेगा भारी चालान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।