Delhi SIR : तीसरे दिन 21 लाख से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे एन्यूमरेशन फॉर्म

Summary :

Delhi SIR : दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे दिन तक निर्वाचन आयोग ने करीब 21 लाख मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म बांट दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तीन दिनों में कुल 21,02079 गणना (एन्यूमरेशन) प्रपत्र वितरित किए गए, जबकि 63,620 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी किया जा चुका है। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही उन्हें फॉर्म सही ढंग से भरकर निर्धारित समय के भीतर जमा करने के लिए जागरूक भी किया…

Delhi SIR : दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे दिन तक निर्वाचन आयोग ने करीब 21 लाख मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म बांट दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तीन दिनों में कुल 21,02079 गणना (एन्यूमरेशन) प्रपत्र वितरित किए गए, जबकि 63,620 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी किया जा चुका है।

निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही उन्हें फॉर्म सही ढंग से भरकर निर्धारित समय के भीतर जमा करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाया जा सके। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे अधिक 2,90201 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए हैं।

1,1215 प्रपत्र डिजिटल रूप से किए गए दर्ज

वहीं दक्षिण-पश्चिमी जिले में डिजिटाइजेशन का कार्य सबसे तेज रहा, जहां 1,1215 प्रपत्र डिजिटल रूप से दर्ज किए गए। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में 13 हजार से अधिक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म वितरित करेंगे तथा उन्हें भरने में आवश्यक सहायता भी देंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय पर एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की जा सके।

यह भी पढ़ें : स्कूलों को अभिभावकों पर मनमाने व छिपे शुल्क थोपने की अनुमति नहीं: आशीष सूद

Avinay