खांसी की दवा की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, तस्कर गिरफ्तार

Summary :

Delhi : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने खांसी की दवा की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी अरशद अंसारी (27) के रूप में हुई है। इसके कब्जे से कोडीन युक्त 13 सीलबंद कफ सिरप की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह सिरप कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 24 जून को स्पेशल स्टाफ…

Delhi : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने खांसी की दवा की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी अरशद अंसारी (27) के रूप में हुई है। इसके कब्जे से कोडीन युक्त 13 सीलबंद कफ सिरप की बोतलें बरामद हुई हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह सिरप कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 24 जून को स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जामा मस्जिद के मीना बाजार स्थित गेट नंबर-2 के पास कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप लेकर आने वाला है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व की टीम ने इलाके में जाल बिछाया। कुछ देर बाद मुखबिर के इशारे पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से कोडीन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त 100-100 मिलीलीटर की 13 सीलबंद बोतलें बरामद हुईं।

पूछताछ के दौरान आरोपी इनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका आरोपी के खिलाफ जामा मस्जिद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने का काम करता था। अब पुलिस उसके सप्लायर, खरीददारों और इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में परीक्षा से पहले ही लीक हो गया TET पेपर! 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Avinay