राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सफर को और आसान बनाने के लिए एक बड़ी परिवहन परियोजना तैयार की गई है। गुरुग्राम से फरीदाबाद, नोएडा होते हुए ग्रेटर नोएडा तक नमो भारत ट्रेन और मेट्रो चलाने (Gurugram to Noida Metro) की योजना बनाई गई है। इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने तैयार कर हरियाणा सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है। इस नई रेल परियोजना के शुरू होने से लाखों लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
Gurugram Greater Noida namo Bharat Train: 22 स्टेशन बनाए जाएंगे
- डीपीआर के अनुसार इस परियोजना के तहत कुल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे।
- इनमें 7 स्टेशन नमो भारत ट्रेन के होंगे, जबकि 15 स्टेशन मेट्रो के लिए तैयार (Gurugram Greater Noida Metro Route) किए जाएंगे।
- गुरुग्राम के इफ्को चौक पर एक बड़ा इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा, जहां गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर और सराय काले खां से बावल तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन का आपस में जुड़ाव होगा।
Namo Bharat Train Gurugram to Noida: करीब 19,390 करोड़ रुपये होगी लागत

- इस पूरी परियोजना पर लगभग 19,390 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
- इसकी कुल लंबाई लगभग 63 किलोमीटर होगी।
- इसमें से करीब 50 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में और लगभग 13 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में आएगा।
- इस परियोजना से दोनों राज्यों के बीच आने-जाने का समय कम होगा और ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।
Gurugram to Greater Noida Namo Bharat Train Map: किन क्षेत्रों में बनेंगे स्टेशन

- योजना के अनुसार गुरुग्राम और फरीदाबाद में नमो भारत ट्रेन के कई स्टेशन बनाए जाएंगे।
- गुरुग्राम में सेक्टर-61, सेक्टर-58 चौक और ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में स्टेशन प्रस्तावित हैं।
- वहीं फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी, बाटा चौक और सेक्टर-87-88 चौक पर स्टेशन बनाए जाने की योजना है।
- इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-142 और सेक्टर-168 तथा ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में भी नमो भारत स्टेशन बनाए जाएंगे।
- मेट्रो नेटवर्क के तहत गुरुग्राम में पांच और फरीदाबाद में सात नए मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं।
- परियोजना को अंतिम मंजूरी देने से पहले विभिन्न सरकारी विभागों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी।
- गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA), हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), नगर निगम और फरीदाबाद के संबंधित विभाग इस डीपीआर की समीक्षा करेंगे।
- इसके बाद इसे मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।
बावल तक यात्रा होगी और आसान
- यह नया कॉरिडोर सराय काले खां से बावल तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन मार्ग से इफ्को चौक पर जुड़ जाएगा।
- इससे रेवाड़ी, धारूहेड़ा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगी।
- यात्रियों को अलग-अलग साधनों से सफर करने की परेशानी भी कम होगी।
जर्मनी के बैंक ने भी दिखाई रुचि
इसी बीच जर्मनी के केएफडब्ल्यू विकास बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) कार्यालय का दौरा किया। बैंक ने परियोजना की वित्तीय जरूरतों, निर्माण योजना, पर्यावरणीय मानकों और कार्यान्वयन प्रक्रिया की जानकारी ली। बताया गया कि गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये के ऋण का अनुरोध किया गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना स्थल, प्रस्तावित स्टेशन, बस टर्मिनल, डिपो और इंटरचेंज क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। साथ ही यात्रियों की सुविधा, संभावित यात्री संख्या और दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से इंटरचेंज की संभावनाओं का भी आकलन किया गया।
यह भी पढ़ें: तुर्कमान गेट हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




