Delhi : नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के गोकलपुरी थाने इलाके में एक 17 साल की लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी करण (22) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट राहुल अलवाल ने बताया कि 23 जून को एक महिला ने थाना गोकलपुरी में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 20 जून से लापता है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। महिला ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है।
पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर गोकलपुरी पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2)(अपहरण) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसएचओ इंस्पेक्टर उमेद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण और स्थानीय स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाई।
तकनीकी इनपुट और जांच के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया तथा आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 64(1) एवं 87 के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 भी जोड़ दी गई है। हालांकि आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ी, सेवाश्रय हेल्थ कैंप मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज


Download Android App
Download iOS App




