Delhi Triple Murder: रक्षाबंधन पर सामूहिक हत्या से हड़कंप, पति ने सबको उतारा मौत के घाट

Summary :

Delhi Triple Murder: एक तरफ जहां देशभर में रक्षाबंधन की धूम है वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के करावल नगर से निर्मम हत्या की खबर आई है। जहां एक राक्षस पति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों और पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद दिल्ली भर में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से आरोपी प्रदीप फरार है। यह परिवार भगत सिंह कॉलोनी में रहता है। आशंका है कि भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना…

Delhi Triple Murder: एक तरफ जहां देशभर में रक्षाबंधन की धूम है वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के करावल नगर से निर्मम हत्या की खबर आई है। जहां एक राक्षस पति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों और पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद दिल्ली भर में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से आरोपी प्रदीप फरार है। यह परिवार भगत सिंह कॉलोनी में रहता है। आशंका है कि भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने फिलहाल तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली के करावल नगर इलाके में प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पाँच और सात साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। आरोपी फरार है: दिल्ली पुलिस

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2025

Delhi Triple Murder: महिला के पति पर संदेह

पुलिस को ट्रिपल मर्डर केस में महिला के पति पर संदेह है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने ही कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या की। बच्चियों की उम्र 5 साल और 7 साल है। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं है। आरोपी पति का नाम प्रदीप बताया जाता है।

Delhi Triple Murder: पुलिस ने किया खुलासा

Delhi Triple Murder
Delhi Triple Murder

इस मामले को लेकर पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी पति पर काफी कर्ज था। कथित तौर पर कर्ज के कारण ही उसने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस मामले में हत्या की ठोस वजह पता चलने की उम्मीद है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Delhi Triple Murder: शुक्रवार को भी हुई हत्या

Delhi Triple Murder
Delhi Triple Murder

इससे पहले, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के नंद नगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने 28 वर्षीय कपिल नाम के युवक पर गोली चलाई। घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Delhi Triple Murder: पुलिस ने हत्याकांड पर क्या बताया?

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि नंद नगरी हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान शिवम यादव के रूप में हुई। उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी शिवम ने अपराध स्वीकार किया है और बताया कि मृतक के साथ उसका पुराना विवाद था।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।