Salman Khan की अपकमिंग फिल्म Battle of Galwan की Cancel हुई शूटिंग, सबसे आई ये बड़ी वजह

Summary :

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग बिग-बजट फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2026 के जनवरी महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फैंस इसकी शूटिंग और कहानी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि मुंबई के बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में होने वाला पहला शूट अब कैंसिल कर दिया गया है और मेकर्स ने सीधे लद्दाख में फिल्म…

battle of galwan

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग बिग-बजट फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2026 के जनवरी महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फैंस इसकी शूटिंग और कहानी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

खबर है कि मुंबई के बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में होने वाला पहला शूट अब कैंसिल कर दिया गया है और मेकर्स ने सीधे लद्दाख में फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू करने का निर्णय लिया है। लेकिन मेकर्स ने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया चलिए जानते है?

मुंबई शेड्यूल क्यों हुआ रद्द

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले फेज की शूटिंग अगस्त में महबूब स्टूडियो में होनी थी। इसके लिए एक भव्य सेट भी तैयार किया जा रहा था, ताकि लद्दाख की शूटिंग से पहले इनडोर सीक्वेंस फिल्माए जा सकें। लेकिन आखिरी समय पर मेकर्स ने अपनी प्लान बदल दिया। अब 22 अगस्त से 3 सितंबर तक फिल्म की शूटिंग सीधे लद्दाख में की जाएगी, जहां बड़े स्तर पर एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे।

Battle of galwan

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह बदलाव पूरी तरह एक क्रिएटिव डिसीजन है। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म की शुरुआत ही दमदार एक्शन सीन से हो, ताकि कहानी की रफ्तार और इम्पैक्ट शुरुआत से ही मजबूत रहे। इसके अलावा सलमान खान (Salman Khan) का इस फिल्म में लुक पहले से काफी अलग है। ऐसे में टीम चाहती है कि लद्दाख और मुंबई की शूटिंग के बीच ज्यादा गैप न हो, जिससे एक्टर का लुक और फिल्म की विजुअल इम्पैक्ट बना रहे। इसी वजह से एक्शन सीन्स को बैक-टू-बैक शूट करने का फैसला लिया गया है।

महबूब स्टूडियो का सेट हटाया गया

निर्माताओं के इस निर्णय के बाद बांद्रा के महबूब स्टूडियो में तैयार हो रहा सेट हटाना शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लास्ट फेज में यह तय किया जाएगा कि क्या मुंबई में किसी गाने या पैचवर्क की शूटिंग करनी है या नहीं। फिलहाल पूरा फोकस लद्दाख शेड्यूल पर है, जहां फिल्म का मुख्य और हाई-ऑक्टेन एक्शन भाग शूट किया जाएगा।

सलमान खान का व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दौर

बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) न केवल अपने विषय को लेकर चर्चा में है, बल्कि सलमान खान (Salman Khan) के निजी सुरक्षा कारणों से भी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल के महीनों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग की ओर से सलमान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। बावजूद इसके, अभिनेता अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से पीछे नहीं हटे हैं।

salman khan

 

हाल ही में इस मामले ने और तूल तब पकड़ा जब कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर दो बार फायरिंग की गई। आरोप लगाया गया कि यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि कपिल ने अपने शो में सलमान खान (Salman Khan) को बुलाया था। दावा किया गया कि फायरिंग के पीछे भी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का हाथ है।

फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज

बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) भारतीय सेना की बहादुरी पर आधारित एक देशभक्ति फिल्म मानी जा रही है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) का किरदार बेहद शक्तिशाली और इमोशनल होने की उम्मीद है। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन और बड़े पैमाने पर शूटिंग के कारण फिल्म का स्केल काफी ग्रैंड होने वाला है। लद्दाख में असली लोकेशन पर शूटिंग से फिल्म के विजुअल्स को एक रियलिस्टिक टच मिलेगा, जो दर्शकों को और भी प्रभावित करेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

कब शुरू होगी शूटिंग

फैंस अब बेसब्री से 22 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं, जब लद्दाख की बर्फीली वादियों में सलमान खान कैमरे के सामने एक्शन मोड में नजर आएंगे। अगर सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ, तो फिल्म की शूटिंग का यह पहला पार्ट तय समय में पूरा किया जाएगा और फिर टीम बाकी शेड्यूल की ओर बढ़ेगी। कुल मिलाकर, बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान (Salman Khan) की यह देशभक्ति से लबरेज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी परफॉर्म करती है। जनवरी 2026 में रिलीज के लिए तय यह प्रोजेक्ट पहले से ही साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Gurmeet Choudhary वाइफ Debinna संग भक्ति हुए लीन, जुड़वां बेटियों संग पहुंचे मथुरा

Yashika Jandwani