Gurmeet Choudhary वाइफ Debinna संग भक्ति हुए लीन, जुड़वां बेटियों संग पहुंचे मथुरा

Summary :

Gurmeet Choudhary: टीवी पर राम-सीता के किरदार में नजर आ चुके गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी छोटे पर्दे का पावर कपल हैं। दोनों आजकल ‘पति पत्नी और पंगा’ में दिखाई दे रहे हैं। उनकी नोकझोंक फैंस काफी अच्छी लग रही हैं। अब हाल ही में कपल अपनी बेटियों के साथ मथुरा और वृंदावन की सैर पर निकला, जहां एक्टर की पूरी फैमिली ने भगवान के दर्शन किए। इसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज देबिना बनर्जी ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर मथुरा और वृंदावन यात्रा की…

Gurmeet Choudhary: टीवी पर राम-सीता के किरदार में नजर आ चुके गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी छोटे पर्दे का पावर कपल हैं। दोनों आजकल ‘पति पत्नी और पंगा’ में दिखाई दे रहे हैं। उनकी नोकझोंक फैंस काफी अच्छी लग रही हैं। अब हाल ही में कपल अपनी बेटियों के साथ मथुरा और वृंदावन की सैर पर निकला, जहां एक्टर की पूरी फैमिली ने भगवान के दर्शन किए। इसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

देबिना बनर्जी ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर मथुरा और वृंदावन यात्रा की कुछ झलकियां शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि यात्रा बेहद आनंददायक रही। गुरमीत चौधरी ने मथुरा-वृंदावन ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियोज देबीना के साथ मिलकर शेयर किया है। इनमें कपल और उनकी जुड़वां बेटियां ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रही हैं। जन्माष्टमी से पहले एक्टर की पूरी फैमिली कृष्ण की भक्ति में डूबी दिखी हैं। देबिना ने अपनी बेटियों संग ना सिर्फ कृष्ण जी का आशीर्वाद लिया बल्कि झूमती भी दिखाई दीं।

Gurmeet Choudhary
Gurmeet Choudhary

प्रेमानंद महाराज से मांगा आशीर्वाद

गुरमीत ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘मथुरा, आपने हमें बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया. वृंदावन होम टावर्स में ठहरने से लेकर हरे राम हरे कृष्ण के मंत्रों को सुनने तक, ये यात्रा बहुत खास रही, सब कुछ शांतिपूर्ण और प्रेम से भरा हुआ लगा. हमें खुशी है कि हमारे नन्हे-मुन्ने मंदिर देख पाए और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर पाए. हमें प्रेमानंद महाराज जी से भी मिलने का मौका मिला, उनके शब्दों ने हमारे दिल को छू लिया. इस खूबसूरत जीवन के लिए सचमुच आभारी महसूस कर रहे हैं..’ इस दौरान दोनों के साथ उनकी बेटियां भी साथ थीं। जब दोनों वहां पहुंचे तो सेलेब पहुंचे तो प्रेमानंद जी के शिष्यों ने उनका परिचय प्रेमानंद महाराज को दिया और बताया कि ये दोनों एक्टर हैं और टीवी में राम और सीता का किरदार निभा चुके हैं। उनका परिचय देते उन्होंने कहा- ये राम जी बने हैं और ये सीता जी। गुरमीत चौधरी ने हाथ जोड़कर श्रद्धापूर्वक कहा, ‘बाउजी, हम दोनों ने सबसे पहला काम राम औऱ सीता का किया है और वहां से इतना प्रेम मिला है पूरे देश से हम दोनों को। बस आपसे बस इसी का आशीर्वाद चाहिए कि हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।’

Gurmeet Choudhary
Gurmeet Choudhary

महाराज बोले- “जहां भगवान श्रीराम”

महाराज ने भगवान राम का उदाहरण देते हुए आगे कहा, ‘जहां भगवान श्रीराम को सुबह राज्याभिषेक मिलना है, वहीं भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास शाम को ही हो जाता है। जब स्वयंब्रह्म परमात्मा की लीला में हो रहा है तो हमारे मानव लीला में अशुभ का भी प्रभाव पड़ेगा। तो उस अशुभ को नष्ट करने के लिए हमें नाम जप जरूर करना चाहिए। खूब नाम-जाप करो और मंगलमय भगवान का।’ वृंदावन में कपल ने मंदिर दर्शन किए। इसके अलावा वे गौशाला भी गए, जहां गौसेवा की।

‘पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे दोनों

बता दें कि ‘पति पत्नी और पंगा’ में गुरमीत चौधरी ने अपनी वाइफ के साथ शो में हिस्सा लिया है। इनके साथ छोटे पर्दे की कई मशहूर जोड़ियां इस शो में दिखाई दे रही हैं। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला और हिना खान रॉकी-जायसवाल जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

 

Also Read: Latest Ott Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज़, रिलीज़ होगी ये नई मूवीज और सीरीज

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।