कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रही राजधानी में हालातों को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने फाइनल ईयर की परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी ने फाइनल ईयर स्टूडेंट्स की एनुअल और सेमेस्टर परीक्षाओं को सात जून तक के लिए टाल दिया है।
यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में गुरुवार को एक आधिकारिक आदेश जारी किया। पहले यह परीक्षाएं 15 मई से शुरू होनी थीं, लेकिन राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इसे एक जून तक टाल दिया गया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक वक्तव्य में कहा कि परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
CBSE 10th board Result : सीबीएसई ने रिजल्ट की डेट बढ़ाई आगे, अब जून नहीं, जुलाई में होगा घोषित
वक्तव्य के मुताबिक परीक्षाओं की नयी तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी जिसकी जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। यह परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी और इनका प्रारूप ‘ओपन बुक’ होगा।


Download Android App
Download iOS App



