बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर दिल्ली में बवाल, पुलिस और VHP कार्यकर्ताओं में झड़प, युनूस सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया

Summary :

Delhi VHP Protest: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या के बाद, आज यानि 23 दिसंबर को दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। आज सुबह 11 बजे से बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर VHP कार्यकर्ता जुटकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस और VHP कार्यकर्ताओं में झड़प भी हो गई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की, जिस वजह से दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की कोशिश की। देशभर में दीपू चंद्र की हत्या का विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में कार्यकर्ताओं…

Delhi VHP Protest: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या के बाद, आज यानि 23 दिसंबर को दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। आज सुबह 11 बजे से बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर VHP कार्यकर्ता जुटकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस और VHP कार्यकर्ताओं में झड़प भी हो गई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की, जिस वजह से दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की कोशिश की। देशभर में दीपू चंद्र की हत्या का विरोध किया जा रहा है।

Delhi VHP Protest
Delhi VHP Protest (Image- Social Media)

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंक दिया है। इस बीच बांग्लादेश में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहराती जा रही है।

Protest Near Bangladesh High Commission: बांग्लादेश हाई कमीशन के पास विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के बाद भोपाल में भी VHP का विरोध प्रदर्शन

India Bangladesh News: बांग्लादेश ने भारत के हाई कमिश्नर को किया तलब

Delhi VHP Protest
India Bangladesh News (Image- Social Media)

इस बीच बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से ठीक पहले विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। इस मीटिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर भी मौजूद थे। उनसे भारत में बांग्लादेश के सभी मिशनों की सुरक्षा को और मजबूत करने की अपील की गई। बांग्लादेश के विदेश सचिव असद अल सियाम ने हाई कमिश्नर को तलब किया था। यह एक हफ्ते में दूसरी बार है, जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया है। बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मैमन सिंह जिले में दीपू की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं।

इससे पहले 14 दिसंबर को प्रणय वर्मा को तलब किया गया था, जब बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भड़काऊ बयानों पर चिंता जताई थी। बांग्लादेश ने भारत से सहयोग मांगा था ताकि इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे को भारत में भागने से रोका जा सके। बांग्लादेश ने अनुरोध किया कि अगर आरोपी भारत में घुसता है, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर बांग्लादेश को सौंप दिया जाए।

Deepu Murder Case Protest: ‘अब तक 50 से ज्यादा गैर-मुस्लिमों की हत्या’

Delhi VHP Protest
Deepu Murder Case Protest (Image- Social Media)

22 दिसंबर को बांग्लादेश में दीपू की हत्या के खिलाफ ढाका के नेशनल प्रेस क्लब के सामने हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दीपू निर्दोष था। उसपर झूठे आरोप लगाए गए कि उसने ईशनिंदा की है। उसके बाद कट्टरपंथियों ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर पेड़ से लटकाकर आगे के हवाले कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हालात बहुत खराब हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस साल जनवरी से अब तक 50 से ज्यादा गैर-मुस्लिमों की हत्या हो चुकी है और कई लोगों पर ईशनिंदा के झूठे मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ISI रच रहा है भयावह साजिश! भारत में बांग्लादेश से लाखों घुसपैठियों को भेजने की तैयारी, बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।