Mobile Banned in Rajasthan: स्मार्टफोन हर किसी की जिंदगी का अब अहम हिस्सा बन गया है लेकिन एक ऐसा फरमान जिससे राजस्थान में बवाल मच गया है। बता दें कि राजस्थान के जालोर के जिला पंचयात में 15 गांव की महिलाओं और बहु-बेटियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है और सिर्फ कीपैड फोन के इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के बाद कई लोग इसे तुगलकी फरमान बता रहें तो कई लोग इसे समाज के हित में बड़ा फैसला मान रहे है। विस्तार से जानते है कि ऐसा फरमान क्यों लिया गया है।
Mobile Banned in Rajasthan

जालोर जिले की सुंधामाता पट्टी के चौधरी समाज की पंचायत में यह फरमान सुनाया गया है और स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। 14 पट्टी के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी। बता दें कि 15 गांव की बहु-बेटी और महिलाएं कैमरा वाला स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं करेगी औऱ यह आदेश 26 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा। स्मार्टफोन के बदले सिर्फ कीपैड वाला स्मार्टफोन की इजाजत दी गई है और बताया गया है कि घर के बाहर कैमरा वाला स्मार्टफोन नहीं ले जा सकते है, शादी या किसी भी समारोह में भी स्मार्टफोन ना ले जाने का आदेश दिया गया है।
Jalore Mobile Ban News
इस बैठक में पंच हिम्मताराम ने यह फैसला पढ़कर सुनाया है और कहा कि यह प्रस्ताव देवाराम कारनोल वालों ने रखा था। इस प्रस्ताव पर सभी गांव के पंच और लोगों ने चर्चा की और यह निर्णय लिया कि 15 गांव की बहू बेटियां घर के बार सिर्फ की-पैड वाले फोन का प्रयोग करेगी। स्मार्टफोन सिर्फ घर में बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रयोग किया जाएगा और बाहर कॉल पर बात करने के लिए की-पैड का प्रयोग किया जाएगा। घर के बाहर शादी समारोह या पड़ोसी के घर तक भी स्मार्टफोन को नहीं ले जाएगा।
Jalore Smartphone Ban

बैठक में लिए गए इस फैसले में स्मार्टफोन की पाबंदी पर तर्क दिया गया कि महिलाओं के पास स्मार्टफोन होने के बाद इसका इस्तेमाल बच्चें भी करते है जिससे उनकी आंखे खराब होने का डर है और इसका गलत प्रभाव भी पड़ेगा वहीं इस फैसले के बाद बवाल छिड़ गया है और लोग इसे तुगलकी फरमान बताते हुए कह रहे है कि क्या महिलाओं को डिजिटिल युग में तकनीक से दूर रखा जा रहा है? बता दें कि 15 गांव में मनोजियावास, गाजीपुरा, राजीकावास, कोड़ी, रोपसी, खानादेवल, भीनमाल, खानपुर, कालड़ा, पावली, राजपुरा, साविधर, सिदरोड़ी, दातलावास और आलड़ी के गांव शामिल है।
ALSO READ: छुट्टियों का Golden Week! बच्चों की हुई मौज, जानें 25 दिसंबर को कहां बंद रहेंगे स्कूल


Download Android App
Download iOS App




