राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को जल्द राहत की सांस मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में कल यानी 27 नवंबर को बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे स्मोग से भी राहत मिलेगी।
27 नवंबर को बूंदाबांदी बारिश होने की उम्मीद
स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 27 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो 28 नवंबर के आस-पास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक अवसाद में बदल सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण गोवा, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.


Download Android App
Download iOS App



