दिल्ली के मौसम में हो सकता है बदलाव, दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना

Summary :

आईएमडी के मुताबिक दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

Delhi Monsoon : मानसून आने के बावजूद दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बीते दिनों हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के उपडेट के अनुसार दिल्ली में आज बदल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 69 फीसदी रही।
आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 यानी ‘संतोषजनक’ स्तर पर था।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Desk Team