रिलीज के चंद दिनों बाद ही ओटीटी पर आ जाएगी ‘लाल सिंह चड्ढा’, जानें डिटेल

Summary :

4 साल बाद आमिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं ऐसे में इस खबर से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

आमिर खान और करीना कपूर खान
की लाल सिंह चड्ढा थियेटर में रिलीज होने के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज भी
किया जाएगा। 11 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 4 साल बाद आमिर
बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं ऐसे में इस खबर से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि आखिरी बार आमिर थग्स ऑफ हिंदूस्तान में नजर आए थे। जो बाक्स आफिस
पर बुरी तरह पिटी थी।

Laal Singh Chaddha (2022)

किस ओटीटी प्लेटफार्म पर
होगी रिलीज
?

Aamir Khan in Hollywood, bringing chocolate to Hollywood Sakhat Troll |  Golgappa dialogue for Amir Khan starrer Laal Singh Chaddha movie trolled -  filmyzoo - Hindisip

‘लाल सिंह चड्ढा’ से आमिर और फिल्ममेकर्स के अलावा इनके फैंस को भी काफी
उम्मीदें है। अब खबर आ रही है कि
मेकर्स फिल्म को
सिनेमाघरों में रिलीज करने के साथ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करेंगे। एक
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को रिलीज के दो महीने बाद ओटीटी पर लाया जाएगा
यानि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। हालांकि
,
अभी ये तय नहीं है कि किस प्लेटफॉर्म पर फिल्म
को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि जल्द मेकर्स ये फैसला ले लेंगे कि
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक-

Laal Singh Chaddha First Look: Aamir Khan Raises Our Hopes About 'Forrest  Gump' Remake - Entertainment

आपको बता दें कि ‘लाल सिंह
चड्ढा’ हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘
फॉरेस्ट गम्प’ का
हिंदी रीमेक है। ‘फॉरेस्ट गम्प’ 1994 में आई में थी जो उस समय ब्लॉकबस्टर भी साबित
हुई थी। ‘फॉरेस्ट गम्प’ को कई ऑस्कर पुरस्कार भी मिले हैं। आमिर खान ने 1994 में आई
इस फिल्म को अपने ही अंदाज में पेश करने की कोशिश की है जिसकी रिलीज डेट 11 अगस्त
तय की गई है।

Aamir Khan personally called Naga Chaitanya to offer Laal Singh Chaddha:  'He felt I'd be apt for the role' - Hindustan Times

फिल्म में आमिर
के साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह और साउथ स्टार नागा चैतन्य भी है। लाल सिंह
चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। आमिर खान
‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रोड्यूसर भी है। फिल्‍म आमिर खान प्रोडक्‍शंस
के बैनर तले बन रही है
, जबकि उनकी एक्‍स वाइफ किरण राव और वायाकॉम 18
भी इसके को-प्रोड्यूसर हैं।

Desk Team