सड़क पर धूम्रपान किया तो युवती ने किया हंगामा, पुलिस से बहस का वीडियो वायरल

Delhi woman smoking controversy

Delhi woman smoking controversy: नई दिल्ली के सफदर हाशमी मार्ग पर बाराखंबा थाना पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर और अन्य स्टाफ ने जब सार्वजनिक स्थल पर एक युवती को स्मोकिंग करने से रोका तो उन्होंने न केवल खुलेआम धूम्रपान किया, बल्कि पुलिस स्टाफ से कहा कि मुझे वह बोर्ड दिखाओ जहां लिखा हो की सिगरेट पीना मना है। बताया जा रहा है की युवती एक वामपंथी छात्र संगठन से जुड़ी हुई है। इस मामले को छात्र विरोधी बताकर पुलिस के कड़े बर्ताव पर सहानुभूति ली जा रही है। दिल्ली पुलिस में धूम्रपान करने वाली युवती के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस कार्रवाई

बताया जा रहा है कि संबंधित युवती एक वामपंथी छात्र संगठन से जुड़ी हुई है। इस घटना को लेकर कुछ लोगों ने इसे छात्र विरोधी कार्रवाई बताया और पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए। वहीं, दिल्ली पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए युवती के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की और जुर्माना लगाया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित है।

Delhi woman smoking controversy: कानून और बढ़ता विवाद

Delhi woman smoking controversy
Delhi woman smoking controversy (Source: Social Media)

जुर्माने का विरोध करते हुए कुछ लोग थाने तक पहुंच गए और पुलिस स्टाफ के साथ बदसलूकी की खबर भी सामने आई। कानून के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों जैसे दफ्तर, होटल, मॉल और सिनेमा हॉल में धूम्रपान करना अपराध है, जिसके लिए जुर्माना लगाया जा सकता है। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर नियमों के पालन और जागरूकता की जरूरत को उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।