दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आयकर विभाग ने काला धन और प्रलोभनों पर नजर रखने के लिए 24X 7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके लिए लोगों को एक टोल फ्री नंबर 1800117574 भी मुहैया कराया गया है। यहां लोग विभाग को किसी भी तरह के धन बल, गैरकानूनी नकदी वितरण और चुनाव से संबंधित अन्य तरह के अपराधों की शिकायतें कर सकते हैं।
विभाग के यह नियंत्रण कक्ष जांच खंड में स्थापित किया है। दिल्ली में आठ फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने आयकर विभाग के 22 राजस्व अधिकारियों को इन चुनावों का व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यहां मुकाबला मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है।


Download Android App
Download iOS App



