दिल्ली में घने कोहरे से दृश्यता हुई शून्य, विमान सेवाएं प्रभावित

Summary :

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे से उड़ानों पर असर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान “बहुत घने कोहरे” के साथ 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

विमान सेवाएं प्रभावित

घने कोहरे की मोटी चादर के कारण , दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता कम हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि उड़ानों के प्रस्थान पर असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि वे अपडेट फ्लाइट जानकारी के लिए अपने संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। घने कोहरे के कारण, फ्लाइट प्रस्थान पर असर पड़ा है, हालांकि, कैट III के अनुरूप उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से उतरने और जाने में सक्षम हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेट फ्लाइट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।