भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने मंगलवार को कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी के भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद ओराम ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
ओराम ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हम उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हमारा लक्ष्य नवीन पटनायक को सत्ता से बेदखल करना और राज्य में गैर ओडिया नौकरशाहों के शासन को खत्म करना है।”
सारंगी के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि वह पार्टी में प्राथमिक सदस्य के तौर पर शामिल हुई हैं। पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं – राउरकेला के विधायक दिलीप रे और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बिजय महापात्रा के भाजपा से इस्तीफा देने की अटकलों पर ओराम ने कहा कि यदि वह ऐसा करते हैं तो उनका जाना पार्टी के लिए ”बड़ा नुकसान” होगा।
पूर्व IAS अधिकारी अपराजिता सारंगी भाजपा में शामिल
पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई। अपराजिता सारंगी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में दिल्ली में पार्टी में शामिल हुई। धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट किया कि ओडिशा से पूर्व आईएएस अधिकारी आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई।
ओडिशा में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो बड़े नेताओं सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
उन्होंने कहा, ” मैं पार्टी में उनका स्वागत करता हूं । प्रशासन खास तौर पर स्कूलों को बेहतर बनाने और समग्र शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव का ओडिशा को लाभ होगा।” उल्लेखनीय है कि अपराजिता 1994 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं।
भाजपा के साथ जुड़ने के बाद सारंगी ने कहा कि वह बड़े स्तर पर लोगों के लिए काम करना चाहती हूं । राजनीति एकमात्र ऐसा मंच है, जहां इस तरह काम करने का मौका मिलता है।उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि राजनीति में सक्रिय होने पर मुझे ज्यादा बड़ा मंच मिलेगा और ओडिशा के लोगों के लिए और ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर सकूंगी।


Download Android App
Download iOS App





