मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि सम-विषम योजना से दिव्यांग लोगों को छूट दी जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में चार से 15 नवम्बर के बीच सम-विषम योजना को लागू किया जाएगा। यह तीसरी बार है जब सम-विषम योजना दिल्ली में लागू होगी।
Yes @MajDPSingh, persons with disabilities will definitely be exempt during Odd Even https://t.co/w1G6X7M9HN
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 16, 2019
केजरीवाल ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘‘ जी हां दिव्यांग लोगों को सम-विषम योजना से निश्चित ही छूट दी जाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह महिलाओं को इससे छूट देने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि पिछली बार की तरह निजी सीएनजी वाहनों को इससे छूट नहीं दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



