Diwali 2025 School Holidays: स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, 12 दिनों तक स्कूल की छुट्टी, जानें Delhi में कब खुलेगें स्कूल

Summary :

Diwali 2025 School Holidays: अक्टूबर के महीने में कई बड़े त्यौहारों की भरमार है। धनतेरस, दिवाली, भाईदूज और छठपूजा का त्यौहार मनाने के लिए बाजारों में रौनक छाई हुई है दीपों की रोशनी, मिठाइयों की मिठास और घर घर में त्यौहार की बधाई देने के लिए अक्टूबर महीने में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। स्कूल के बच्चों का त्यौहार खास मनाने के लिए कई राज्यों में 10 से 12 दिनों तक की छुट्टी दी गई है। आईए विस्तार से जानते है राज्यों में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे और कब स्कूल खुलेंगे। Diwali 2025 School Holidays दिवाली के त्यौहार…

Diwali 2025 School Holidays: अक्टूबर के महीने में कई बड़े त्यौहारों की भरमार है। धनतेरस, दिवाली, भाईदूज और छठपूजा का त्यौहार मनाने के लिए बाजारों में रौनक छाई हुई है दीपों की रोशनी, मिठाइयों की मिठास और घर घर में त्यौहार की बधाई देने के लिए अक्टूबर महीने में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। स्कूल के बच्चों का त्यौहार खास मनाने के लिए कई राज्यों में 10 से 12 दिनों तक की छुट्टी दी गई है। आईए विस्तार से जानते है राज्यों में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे और कब स्कूल खुलेंगे।

Diwali 2025 School Holidays

Diwali 2025 School Holidays
Diwali 2025 School Holidays (source: social media)

दिवाली के त्यौहार का हर स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। दिवाली समेत कई बड़ें त्यौहारों का जश्न मानाने, खुशियों के लिए घूमने, परिवार के साथ समय व्यतित करने का मौका मिलता है जिससे त्यौहारों को खास बनाया जाता है। 20 अक्टूबर को दिवाली से पहले ही कई राज्यों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

School Closed in Rajasthan

राजस्थान में त्यौहारों को मनाने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बता दें कि राजस्थान शिक्षा विभाग ने 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। शिक्षा निदेशक, सीताराम जाट ने बताया कि राजस्थान में 12 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे और 25 अक्टूबर से स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी।

School Closed in UP

School Closed in UP
School Closed in UP (source: social media)

उत्तर प्रदेश में भी दिवाली की तैयारी जोरो-शोरों पर है। अवकाश सूची के अनुसार उत्तरप्रदेश में दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। 20 अक्टूबर 2025 से 23 अक्टूबर 2025 तक UP मे तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे।

School Closed in Delhi

Diwali 2025 School Holidays
Diwali 2025 School Holidays (source: social media)

दिल्ली में भी स्टूडेंट्स की 3 दिनों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में 19 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी, 20 को नरक चतुर्दशी, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी, 23 अक्टूबर को भाई दूज और 28 अक्टूबर को बड़ा पर्व छठ पूजा के दिन स्कूल बंद रहेंगे।

School Closed in Bihar

बिहार में सबसे बड़ा पर्व छठ कई दिनों तक बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा समेत दिवाली, भाईदूज की छुट्टी के लिए बिहार में 20 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

School Closed in Telangana

School Closed in Telangana
School Closed in Telangana (source: social media)

तेलंगाना में सिर्फ दिवाली के दिन स्कूल बंद रहेंगे, वहीं 18 और 19 अक्टूबर 2025 को वीकेंड के कारण स्कूल बंद रहते है और दिवाली के दिन अवकाश घोषित किया गया है। जिससे तेलंगाना में तीन दिन तक स्कूल बंद रहेंगे।

Festivals in October

तारीख दिन अवसर / कारण अवकाश
12 अक्टूबर रविवार सप्ताहांत हाँ
18 अक्टूबर शनिवार धनतेरस हाँ
19 अक्टूबर रविवार सप्ताहांत हाँ
20 अक्टूबर सोमवार नरक चतुर्दशी हाँ
21 अक्टूबर मंगलवार दीवाली हाँ
22 अक्टूबर बुधवार गोवर्धन पूजा हाँ
23 अक्टूबर गुरुवार भैया दूज / छत्रपति शिवाजी जयंती हाँ
25 अक्टूबर शनिवार चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) हाँ
26 अक्टूबर रविवार सप्ताहांत हाँ
27 अक्टूबर सोमवार छठ पूजा हाँ
28 अक्टूबर मंगलवार छठ पूजा (यूपी, बिहार) हाँ

ALSO READ: आज से कई राज्यों में स्कूली छात्रों की मौज, जानें कब खुलेंगे स्कूल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।