नक्सलियों का आतंक, मोबाइल टावर समेत कई चीजों को फूंका, कई दिनों से दे रहे थे ये धमकी

Summary :

Jharkhand Naxal Attack: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एयरटेल कंपनी के एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। पिछले तीन दिनों के भीतर जिले में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। मोबाइल टावर पूरी तरह नष्ट हो गया है और इस वजह से जिले के बड़े इलाके में संचार सेवा ठप हो गई है। वारदात सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। Jharkhand News Today: क्या है पूरा मामला? बता दें कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में आधी रात के बाद करीब कई हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उन्होंने…

Jharkhand Naxal Attack: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एयरटेल कंपनी के एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। पिछले तीन दिनों के भीतर जिले में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। मोबाइल टावर पूरी तरह नष्ट हो गया है और इस वजह से जिले के बड़े इलाके में संचार सेवा ठप हो गई है। वारदात सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है।

Jharkhand News Today: क्या है पूरा मामला?

Jharkhand Naxal Attack
Jharkhand Naxal Attack (credit-sm)

बता दें कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में आधी रात के बाद करीब कई हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को चेतावनी दी कि वे घरों से बाहर न निकलें। इसके बाद उन्होंने टावर परिसर में रखे बैटरी और पैनल उपकरणों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में टावर धधक उठा और देर रात तक विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। नक्सली लगभग डेढ़ घंटे तक गांव में डटे रहे और मौके पर कई पोस्टर व पर्चे छोड़ गए।

Naxal Attack News Today: नक्सलियों ने दी थी धमकी

इनमें उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने साथियों की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। घटना स्थल छोटानागरा थाना और सुरक्षा कैंप से कुछ किलोमीटर दूर है। पुलिस मंगलवार को सुबह नौ बजे यहां पहुंची। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। टावर जल जाने से बहदा और आसपास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है।

Jharkhand Naxal Attack: पिछले कई दिनों से नक्सलियों का आतंक

Jharkhand Naxal Attack (credit-sm)
Jharkhand Naxal Attack (credit-sm)

इसके पहले 11-12 अक्टूबर की दरमियानी रात भी नक्सलियों ने जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था। वहीं, 10 अक्टूबर को सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए चार आईईडी विस्फोटों में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए थे और दो अधिकारी घायल हुए थे। हाल के महीनों में नक्सली मुठभेड़ों में कई साथियों के मारे जाने से बौखलाए हुए हैं और इसी के विरोध में उन्होंने 8 से 14 अक्टूबर तक ‘प्रतिशोध सप्ताह’ का ऐलान किया है। नक्सलियों ने 15 अक्टूबर को पांच राज्यों झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में बंद बुलाया है और बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

ALSO READ: Kupwara Encounter: LOC पर 12 घंटे तक हुई मुठभेड़, जवानों ने 2 आतंकवादी किए ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।