नई दिल्ली : आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वर्षों से लंबित एक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सर्वसम्मती से पांच जजों की बेंच ने फैसला दिया है। मैं समझता हूं कि इस देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए, इस देश की गंगा-यमुना तहजीब के लिए, इस देश की भाईचारे की संस्कृति की मजबूती के लिए, सभी पक्षों को इस फैसले का स्वागत करना चाहिए।
जितने भी पक्ष इस सुनवाई में रहे हैं उन सब ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है। संजय सिंह ने कहा कि हम सभी लोगों व देशवासियों से अपील करते हैं कि भारत एक गंगा-यमुना तहजीब का मुल्क है।
इस फैसले को किसी जीत-हार के रूप में ना देखा जाए बल्कि सुप्रीम कोर्ट के इस न्यायिक फैसले को देखा जाए। इस फैसले को सभी लोगों को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अमन, शांति, चैन बहाल रखे। किसी को चिढ़ाने, दबाने या किसी के ऊपर आरोप-प्रत्योप करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी मुल्क के भाईचारे को बचाए रखने की आवश्यकता है।


Download Android App
Download iOS App



