नई दिल्ली : दिल्ली के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। डीएसएसएसबी आने वाले दो वर्षों में युवाओं को नौकरियां देने लगेगा। यह कहना है दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का। गौतम मंगलवार को इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहैिवयर एंड एलायड साइंसेज (इहबास) में फार्मासिस्ट डे के मौके पर बोल रहे थे। दिल्ली सरकार ने समान काम, समान वेतन के लिए सभी संबधित विभागों को निर्देश दे चुकी है। गौतम का कहना है कि ठेका का मतलब ही अन्याया है।
इसलिए वह सभी ठेके के पदों पर स्थाई नियुक्ति के पक्षधर हैं। इसके लिए उनकी सरकार ने उप राज्यपाल, चीफ सेक्रेट्री और सर्विस डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेट्री को पत्र लिख दिया है। दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 38 हजार पद ऐसे हैं जिनपर ठेके के द्वारा कर्मचारी रखे गए हैं। मंत्री ने खुद माना कि ठेके पर रखे गए इन कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। लेकिन यह पुरानी सरकार के पाप हैं जिन्हें वह भुगत रहे हैं।
डीएसएसएसबी को लेकर उनका कहना है कि यह सरकारी की अपेक्षाओं पर फेल हो चुकी है। लेकिन हाल ही में इसमें सुधार नजर आया है। जिसे देखते हुए वह उम्मीद करते हैं कि इस सरकार के कार्यकाल में नियुक्तियां शुरू हो जाएंगी। संस्थान के निदेशक डॉ. निमेष देसाई ने कहा कि आने वाले वर्षों में ऐसे कार्यक्रमों में फार्मासिस्टों के द्वारा ही तैयार किया गया पावर पाइंट प्रजेटेशन भी प्रस्तूत किया जाए।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



