DU Metro Station Accident: दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के नजदीक शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक दिल्ली पुलिस कर्मी की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
कार ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार थे, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चला रहा व्यक्ति दिल्ली पुलिस में तैनात बताया जा रहा है। हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही रुक गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से।
Also Read: 2000 किमी पीछा कर टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शूटर आकाश गिरफ्तार, पुलिस ने बिहार से दबोचा























