रंजिश के चलते युवक को मारी पांच गोलियां, घायल

Summary :

सीलमपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ दस राउंड गोलियां चला दी।

पूर्वी दिल्ली : सीलमपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ दस राउंड गोलियां चला दी। पांच गोलियां लगने से नबी अहमद उर्फ भोला (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूत्रों की माने तो वह पुलिस के लिए मुखबरी करता था। शुरुआती जांच के बाद आपसी रंजिश के चलते बात सामने आई है। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, नबी अहमद परिवार सहित सीलमपुर जे ब्लॉक में रहता है। परिवार में पिता छोटे अंसारी, मां व अन्य हैं। वह अपने पिता के साथ मार्केंट में चप्पल सप्लाई का काम करता था, लेकिन सिलिंग के बाद से दोनों आॅटो चला रहे हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह होटल से खाना लेने गया था। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद वह खाना लेकर घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। फायरिंग के दौरान पांच गोलियां उसके पैर और पेट में लगी। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई।

गुरुग्राम : नौकरी से निकाले जाने से भड़के युवक ने कम्पनी HR हेड को मारी गोली

लोग जैसे ही अपने घरों से बाहर आए तो बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि नबी ने करीब छह माह पहले सीलमपुर गुरुद्वारे के पास रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था। करीब एक माह पहले ही घरेलू कलह के चलते उसकी पत्नी उसको छोड़कर अपने मायके चली गई। आरोप है कि इसी का बदला लेने के लिए उसकी सास ने उस पर हमला करवाया है।

Desk Team