कोरोना महामारी के बीच रविवार शाम राजधानी दिल्ली-एनसीआर रीजन में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 8 किमी अंदर था। हालांकि, इस भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं होने का अनुमान जताया जा रहा है।
भूकंप के झटके दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में भी महसूस किए। भूकंप के झटके करीब 5 मिनट महसूस किए गए। ज्ञात हो, देश इस वक्त कोरोना के संकट से जूझ रहा है जिसके चलते देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में भूकंप का आना लोगों के लिए और परेशानी खड़ी कर रहा है। हालांकि, इस भूकंप की तीव्रता कम होने से ज्यादा नुकसान नहीं होने का अनुमान जताया जा रहा है।
बता दें, इस भूकंप के सबसे ज्यादा झटके पूर्वी दिल्ली में महसूस किए गए है। पूर्वी दिल्ली इसका एपीसेंटर था। वहीं, भूकंप आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। आशा है कि सभी लोग सुरक्षित हों. मैं आप में से हर एक की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।


Download Android App
Download iOS App



