कैलाश गहलोत से ED की पूछताछ खत्म, 5 घंटे तक पूछे गए सवाल

Summary :

Kailash Gehlot: दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में समन मिलने के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ईडी दफ्तर पहुंचे। इस बीच ईडी की टीम ने शराब घोटाले को लेकर 5 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद छोड़ा है। आज सुबह उन्हें ईडी ने इस मामले में समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था, जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि अब इस मामले में जांच की आंच कैलाश गहलोत तक पहुंच चुकी है। Highlights: कैलाश गहलोत से ED की पूछताछ खत्म शराब घोटाले को लेकर 5 घंटे तक पूछे गए सवाल इस मामले में आप के कई बड़े…

Kailash Gehlot ends questions

Kailash Gehlot: दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में समन मिलने के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ईडी दफ्तर पहुंचे। इस बीच ईडी की टीम ने शराब घोटाले को लेकर 5 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद छोड़ा है। आज सुबह उन्हें ईडी ने इस मामले में समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था, जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि अब इस मामले में जांच की आंच कैलाश गहलोत तक पहुंच चुकी है।

Highlights:

  • कैलाश गहलोत से ED की पूछताछ खत्म
  • शराब घोटाले को लेकर 5 घंटे तक पूछे गए सवाल
  • इस मामले में आप के कई बड़े नेता गिरफ्तार

 

इस मामले में आप के कई बड़े नेता गिरफ्तार

बता दें कि अब तक शराब घोटाले मामले में आप के तीन बड़े नेता गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिसमें संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सीएम अरविंद केजरीवाल हैं। बीते दिनों ईडी ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में इसके विरोध में याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News