हल्द्वानी : पीलीकोठी रोड स्थित कुंवर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति ने संदिग्ध हालत में सुसाइड कर लिया। महिला ने जहर खाकर जान दी तो पति ने आग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। दंपति सरकारी विभाग से रिटायर हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। बताया जा रहा है अकेलेपन के कारण बुजुर्ग दंपती से खुदकुशी की है। कुंअर कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय नंदन परिहार सांख्यिकी विभाग व पत्नी 70 वर्षीय कमला परिहार शिक्षा विभाग से रिटायर है।
बड़ा बेटा धीरेंद्र आईबी व छोटा बेटा महेंद्र डॉक्टर है। दोनों बाहर रहते हैं। पति का शव घर में मंदिर के कमरे में जली हुई हालत में मिला है, जबकि पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला है। उनके होठों पर कुछ सफेद सा पदार्थ लगा पाया गया है। बुजुर्ग दंपत्ति की उम्र 70 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। जबकि पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था उनके शरीर पर आग के कोई निशान नहीं थे, न ही उनके शरीर पर चोटों के कोई निशान पाए गए।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह पड़ोसियों ने उनके नमस्कार भी हुई थी। घर में काम करने वाली नौकरानी ने भी इस बात की तस्दीक की है। उसने बताया कि वह सुबह 6 बजे जब वह घर में काम करने आई थी, नंदन सिंह ही उसके सामने आए थे। उसने उनकी पत्नी के बारे में पूछा था तब उन्होंने बताया था कि वह अभी सो रही हैं। लक्ष्मी के अनुसार वह जल्दी ही काम निपटा कर चली गई थी। लगभग दस बजे आसपास के लोगों ने फायर ब्रिग्रेड को नंदन सिंह परिहार के मकान के एक कमरे में आग लगने की जानकारी दी।
दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन जब यह टीम अंदर पहुंची तो मंदिर वाले कमरे में एक गैस सिलेंडर रखा हुआ मिला। जिससे गैस निकल रही थी। इसी कमरे में नंदन सिंह परिहार का झुलसा हुआ शव पड़ा था। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी कमला परिहार बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उनके जहर खाकर जाने देने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



