मध्य प्रदेश में आज PM मोदी, राहुल गांधी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां

Summary :

भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन में PM मोदी, अमित शाह और कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में सभाओं केा संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश में इसी माह होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है। शनिवार को भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सभाओं केा संबोधित करेंगे।

चुानाव प्रचार के तहत आज प्रधानमंत्री मंदसौर और छतरुपर में जनसभाओं के संबोधित करेंगे। इसी तरह अध्यक्ष अमित शाह का अशोकनगर में रोड शो, शिवपुरी के करैरा विधानसभा क्षेत्र, मुरैना और भिंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सागर, दमोह और टीकमगढ़ में जनसभाओं के संबोधित करने वाले है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा है और वे जगह-जगह सभाएं, रोड शो करके अपने-अपने दल के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस बिना दूल्हे की बारात, जीत का चौका मारेगी भाजपा : राजनाथ

Desk Team