दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Summary :

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज सुबह दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. शंकर मार्केट में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज सुबह दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। शंकर मार्केट में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड चुनाव में कसौटी पर होगी JDU-भाजपा दोस्ती!

बताया जा रहा है कि कुल 4 बदमाश थे। खबरों के अनुसार, बदमाशों के साथ हुए इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और जांच कर रही है। पुलिस ने एनकाउंटर वाले इलाके को अपने घेरे में ले लिया है। गिरफ्तार हुए दोनों बदमाश कई स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
आपको बता दें कि राजधानी में लूट और झपटमारी की वारदातें दिल्ली पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं इसलिए पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। कई गैंग भी पुलिस के निशाने पर हैं, जिनके गुर्गों को दबोचा जा रहा है। 

Desk Team