नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सातों लोकसभा सीट पर रविवार को मतदान के बाद सभी 13819 पोलिंग बूथों की ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रख दी गई हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर से अंदर तक सुरक्षा का कड़ा पहरा है और स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है। इन ईवीएम मशीनों के ऊपर तीसरी आंख का भी कड़ा पहरा है, जो चौबीसों घंटे इन पर नजर गाड़े हुए हैं।
अगर परिंदे ने भी पर मारा तो उसकी भी भनक लग जाएगी। अब 23 मई को ही स्ट्रांग रूम की सील खुलेगी और प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। यहां बता दें कि भारत नगर एसकेवी, नंदनगरी आईटीआई, कॉमनवेल्थ विलेज, गोल मार्केट एनपी स्कूल, शाहबाद डीटीयू, जीजीबाई आईटीआई और इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट में ईवीएम मशीन कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



