Delhi में नकली Police का भंडाफोड़, वर्दी पहनकर Shahrukh Khan ने लोगों को बनाया शिकार; अब ऐसे हुआ गिरफ्तार

Summary :

हम अक्सर नकली पनीर, दूध या टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्टरियों के पकड़े जाने की खबरें पढ़ते या सुनते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मार्केट में नकली पुलिस अफसर बनकर लोगों को ठगने वाले भी सक्रिय हैं? वे सरकारी पद का दावा करके लोगों को डराते-धमकाते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं। असल में, हाल ही में दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने लोगों को ठगने और पैसे ऐंठने के लिए नकली पुलिस की वर्दी पहनी थी। यह जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, चुपचाप जांच शुरू…

हम अक्सर नकली पनीर, दूध या टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्टरियों के पकड़े जाने की खबरें पढ़ते या सुनते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मार्केट में नकली पुलिस अफसर बनकर लोगों को ठगने वाले भी सक्रिय हैं? वे सरकारी पद का दावा करके लोगों को डराते-धमकाते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं।

असल में, हाल ही में दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने लोगों को ठगने और पैसे ऐंठने के लिए नकली पुलिस की वर्दी पहनी थी। यह जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, चुपचाप जांच शुरू की और उस नकली पुलिसकर्मी को अरेस्ट कर लिया। तो आइए जानते हैं, इस घटना की पूरी सच्चाई क्या है?

क्या है पूरा मामला?

Civil Defence volunteer (credit-sm)

बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा, जो लोगों को नकली पुलिस बनकर डराने-धमकाने का काम करता था। युवक दिल्ली पुलिस का अधिकारी होने का नाटक कर रहा था। यह घटना 28 जून की रात को हुई। पुलिस की एक स्पेशल टीम को रात करीब 9:40 बजे गुप्त सूचना मिली कि नंद नगरी SDM ऑफिस से जुड़ा एक सिविल डिफेंस वॉलंटियर, जवाहर नगर पिकेट के पास पुलिस अधिकारी की तरह व्यवहार कर रहा है और अपना रौब जमा रहा है।

इसकी सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस कार्रवाई करते हुए टीम तुरंत मौके पर पहुंची, संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती पूछताछ में उसके जवाबों से पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद उससे कई तरह के सवाल किए गए।

आरोपी की पहचान शाहरुख खान के तौर पर हुई

बता दें कि पुलिस की पूछताछ के दौरान, युवक की पहचान शाहरुख खान के तौर पर हुई और दावा किया कि वह करावल नगर पुलिस स्टेशन में तैनात दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल है। जब पुलिस अधिकारियों ने उसके दावे की पुष्टि के लिए स्टेशन से बातचीत की, तो मालूम पड़ा कि उस नाम का कोई भी पुलिसकर्मी उस थाने में तैनात नहीं है। इस तरह से युवक का बयान झूठा साबित हुआ। जांच में आगे पता चला कि वह असल में सिविल डिफेंस वॉलंटियर तो था, लेकिन पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का काम करता था।

कई पहलुओं से जांच जारी

Delhi Police action (credit-sm)

सच्चाई सामने आने के बाद, आरोपी शाहरुख़ खान के खिलाफ करावल नगर पुलिस स्टेशन में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या युवक सिर्फ पुलिस की पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा था या उसने इस आड़ में कोई और गैर-कानूनी काम भी किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: India News Today Live: भरत एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, HC जाने की दी छूट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।