दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार अल सुबह मास्क बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई, इस हादसे में 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दमकल विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयी । डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल अधिकारियों ने फैक्टरी का दरवाजा तोड़ कर तीन लोगों को वहां से निकाला, जिनमें से एक अचेत अवस्था में था । गर्ग ने बताया कि उस व्यक्ति को तत्काल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान जुगल किशोर के रूप में की गयी है।
गर्ग ने बताया कि फैक्टरी की इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगी थी जहां मशीन और कच्चा माल था । उन्होंने बताया कि जिन दो लोगों को बचाया गया है उनकी पहचान अमान अंसारी (18) और फिरोज अंसारी (24) के रूप में की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



