दक्षिणी दिल्ली : वसंत कुंज साउथ इलाके में अचानक तीन घरों के मीटर में धमाके के बाद आग लग गई। इस घटना में छह लोग झुुलस गए हैं। तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक व्यक्ति महिपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना था कि शनिवार दोपहर लाइट चली गई थी। जब अचानक लाइट आई तो यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया यह घटना इजराइल कैम्प रंगपुरी पहाड़ी क्षेत्र में हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त लाइट चली गई थी। बाद में तेज लाइट आई।
जिसके चलते एक घर के भूतल और प्रथम तल पर मीटर में तेज धमाके के बाद आग लग गई। इस मकान के बगल वाले घर में भी मीटर में आग लग गई। तीनों घर में मौजूद छह लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।


Download Android App
Download iOS App



