नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के आर रमेश कुमार ने शनिवार को पश्चिम विनोद नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय का दौरा किया। इसके बाद रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।
कुमार इस वर्ष की शुरुआत तक कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे। वे दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों एवं सरकारी स्कूलों की दशा में परिवर्तन के बारे में जानने के लिए दिल्ली आये थे। उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल से कहा कि कैप्टन अरविंद केजरीवाल को मेरा सलाम। यह एक मूक क्रांति है जिसे में यहां देखने आया हूं। आपने दिल्ली की शिक्षा का जो कायाकल्प किया है और जो नये विद्यालय बनवाएं हैं, आपको इतिहास से मिटाया नहीं जा सकता है।
रमेश ने कहा कि मुझे यह देखकर कर आश्चर्य हो रहा है कि आपने सरकारी स्कूलों को शिक्षा के एक बेहतरीन संस्थान के रूप में परिवर्तित कर दिया। आर रमेश कुमार ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ बातचीत की और शिक्षकों की प्रतिबद्धता की तारीफ की।


Download Android App
Download iOS App



