राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर रविवार को गहरा दुख व्यक्त किया।
गहलोत ने ट्वीट करके जानेमाने अधिवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजेठमलानी के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दुख की इस घड़ी में शोकसंतप्त परिवार को मजबूती दे और दिवंगत आत्म को शांति प्रदान करे।

पायलट ने भी ट्वीट करके जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

राजे ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति थे जो आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह कानूनविद थे। उनके निधन से देश और कानूनी बिरादरी को बड़ा नुकसान हुआ है।



Download Android App
Download iOS App



