कर्नाटक : किसान समेत परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

Summary :

किसान,उसकी पत्नी और दो बच्चों ने जहर खाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान नंदीश(35) उसकी पत्नी कमला(28) और बच्चों चंदन(10) तथा मानु(13) के रूप में की गयी है।

कर्नाटक के मांड्या जिले में कर्ज से दबे एक किसान और उसके परिवार के तीन सदस्यों ने आज आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सुनकातोनुरू गांव के किसान,उसकी पत्नी और दो बच्चों ने जहर खाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान नंदीश(35) उसकी पत्नी कमला(28) और बच्चों चंदन(10) तथा मानु(13) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि मौके से आत्महत्या करने से पूर्व लिखा गया पत्र बरामद किया गया है जिसमें नंदीश ने कहा है कि उसने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से‘जनता दर्शन’कार्यक्रम में दो बार भेंट की और उनसे कर्ज माफ करने की गुहार लगायी, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी। कर्ज देने वाले साहूकार उसे बहुत तंग कर रहे थे। अतिवादी कदम उठाने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

Desk Team