कौन था गैंगस्टर Salman Tyagi? जिसने मंडोली जेल में फांसी लगाकर किया सुसाइड

Summary :

राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मंडोली जेल बंद गैंगस्टर Salman Tyagi ने आज कथित तौर पर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। सलमान का शव सेल में बेडशीट से लिपटा हुआ मिला। बता दें कि सलमान का नाम पश्चिमी यूपी के बड़े गैंगस्टर में जाना जाता था। वो नीरज बवाना से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Salman Tyagi मंडोली जेल में मकोका के मामले में बंद था. वहीं इसपर हत्या, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज थे. फिलहाल जेल प्रशासन…

राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मंडोली जेल बंद गैंगस्टर Salman Tyagi ने आज कथित तौर पर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। सलमान का शव सेल में बेडशीट से लिपटा हुआ मिला। बता दें कि सलमान का नाम पश्चिमी यूपी के बड़े गैंगस्टर में जाना जाता था। वो नीरज बवाना से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम कर चुका है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Salman Tyagi मंडोली जेल में मकोका के मामले में बंद था. वहीं इसपर हत्या, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज थे. फिलहाल जेल प्रशासन ने सलमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। वहीं ये पता लगाया जा रहा है कि Salman Tyagi ने आत्ममहत्या को क्यों गले लगाया?

परिजनों को दी गई जानकारी

वहीं दूसरी और पुलिस ने Salman Tyagi के परिजनों को उसकी मौत की खबर दे दी है। सबसे हैरानी की बात तो ये जेल बेहद ही हाई सिक्योरिटी से लेस है. जेल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. इसके बावजूद सलमान त्यागी ने जेल में खुदकुशी को कैसे अंजाम दे दिया।

 

दो व्यापारियों पर चलवाई थी गोली

ऐसे में पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। Salman Tyagi ने पिछले साल जेल में रहकर ही 50 लाख की फिरौती के लिए वेस्ट दिल्ली के दो व्यापारियों पर गोली चलवाई थी. उसने ये कदम इस लिए उठाया था , ताकि उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग में एंट्री मिल सके।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।