Trump-Putin की बैठक के बाद यूरोपीय देशों का बड़ा बयान, Ukraine को मिली बड़ी राहत!

Summary :

Trump-Putin meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हाल ही में अलास्का में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद यूरोपीय यूनियन (EU) के कई बड़े नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें Ukraine को समर्थन जारी रखने की बात दोहराई गई है। EU ने साफ किया कि वे यूक्रेन की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बयान में कहा गया कि Ukraine को उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पक्की और ठोस सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए। यूरोपीय देशों ने यह भी कहा कि…

Trump-Putin meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हाल ही में अलास्का में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद यूरोपीय यूनियन (EU) के कई बड़े नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें Ukraine को समर्थन जारी रखने की बात दोहराई गई है। EU ने साफ किया कि वे यूक्रेन की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बयान में कहा गया कि Ukraine को उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पक्की और ठोस सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए। यूरोपीय देशों ने यह भी कहा कि कोई भी देश यूक्रेन और नाटो या यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते संबंधों में रुकावट नहीं डाल सकता, इसमें रूस भी शामिल है। EU नेताओं ने कहा कि जब तक यूक्रेन और रूस के बीच कोई निष्पक्ष और टिकाऊ समझौता नहीं हो जाता, तब तक वे Ukraine के साथ खड़े रहेंगे।

Eu

Trump-Putin meeting: ट्रंप के प्रयासों की सराहना

संयुक्त बयान में राष्ट्रपति ट्रंप की उन कोशिशों की तारीफ की गई जिनका मकसद रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जब तक कोई उचित समझौता नहीं होता, तब तक अमेरिका कोई समझौता नहीं करेगा। ट्रंप जल्द ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात करेंगे, ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके।

त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन की तैयारी

बयान में कहा गया कि अमेरिका, यूरोप और यूक्रेन के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य यूक्रेन को और मजबूत बनाना और उसे स्थायी शांति की दिशा में ले जाना है। नेताओं ने यह भी कहा कि यूक्रेन की सेना या उसके दूसरे देशों के साथ सैन्य सहयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।

रूस पर दबाव जारी रहेगा

EU देशों ने साफ किया कि जब तक यूक्रेन में हिंसा बंद नहीं होती और रूस का हमला रुके नहीं, तब तक रूस पर आर्थिक और अन्य प्रतिबंध जारी रहेंगे। वे रूस की अर्थव्यवस्था पर लगातार दबाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बयान

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि Trump और पुतिन की बैठक के बाद उन्होंने ट्रंप, जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत की। सभी इस बात पर सहमत हैं कि यूक्रेन को समर्थन जारी रखना जरूरी है और रूस पर तब तक दबाव बनाए रखना होगा जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं होता।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।