Janmashtami 2025: रात 12 बजे करें ये आसान उपाय, पाएं श्रीकृष्ण की विशेष कृपा

Summary :

Janmashtami 2025: हर साल भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन होते हैं और घरों में राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है। भक्त उपवास रखते हैं और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के समय विशेष पूजा करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप पर बनी रहे, तो जन्माष्टमी की रात कुछ आसान उपाय जरूर करें। Janmashtami 2025: करें ये विशेष उपाय 1. पूजा स्थान की सफाई और शुद्धिकरण Janmashtami के दिन सबसे पहले अपने…

Janmashtami 2025: हर साल भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन होते हैं और घरों में राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है। भक्त उपवास रखते हैं और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के समय विशेष पूजा करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप पर बनी रहे, तो जन्माष्टमी की रात कुछ आसान उपाय जरूर करें।

Janmashtami 2025: करें ये विशेष उपाय

1. पूजा स्थान की सफाई और शुद्धिकरण

Janmashtami के दिन सबसे पहले अपने घर के मंदिर या पूजा स्थान को अच्छे से साफ करें। इसके बाद गंगाजल का छिड़काव करें, जिससे वातावरण शुद्ध और पवित्र हो जाए। यह कार्य सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

2. राधा-कृष्ण की स्थापना

पूजा करते समय राधा-कृष्ण की मूर्ति या चित्र को पूजा स्थल पर इस तरह रखें कि उनका मुख पश्चिम दिशा की ओर हो। साथ ही लड्डू गोपाल की एक छोटी मूर्ति भी पास में रखें। इससे घर में सुख-शांति और शुभता बनी रहती है।

3. श्रीकृष्ण को अर्पित करें बांसुरी

भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है। आप जन्माष्टमी पर उन्हें एक छोटी सुंदर बांसुरी अर्पण करें। मान्यता है कि इससे जीवन में मधुरता, प्रेम और शांति आती है।

4. तुलसी का करें विशेष प्रयोग

श्रीकृष्ण की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। पूजा में तुलसी दल जरूर अर्पित करें। आप तुलसी की माला राधा-कृष्ण को पहना सकते हैं या उनके पास तुलसी के पौधे के पास एक घी का दीपक जलाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Janmashtami 2025

5. रात 12 बजे करें दीप प्रज्वलन और मंत्र जाप

जब रात के 12 बजते हैं और श्रीकृष्ण जन्म लेते हैं, उस समय एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं और शांत मन से “श्री कृष्णम् शरणम् मम” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र भगवान को प्रसन्न करने वाला और जीवन में सुख देने वाला माना जाता है।

6. कदंब की टहनी रखें पूजा स्थल पर

कदंब का पेड़ भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। आप जन्माष्टमी के दिन कदंब की एक छोटी सी टहनी लाकर पूजा स्थल पर रखें। इससे घर में प्रेम, सौभाग्य और खुशहाली बनी रहती है।

7. पीले वस्त्र और फूलों से सजाएं श्रीकृष्ण

भगवान श्रीकृष्ण को पीला रंग बहुत प्रिय है। उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं और पीले फूलों की माला अर्पित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और दरिद्रता दूर होती है।

8. पंचामृत और माखन-मिश्री का भोग लगाएं

श्रीकृष्ण को पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से स्नान कराएं और फिर उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाएं। यह उनका प्रिय भोग है और इससे वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

Janmashtami 2025 Vrat Time: जन्माष्टमी पर इस समय करें श्री कृष्ण की पूजा, जानें कब करें व्रत का पारण

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।