गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के कैबिनेट से दो मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।मंत्रिमंडल से बाहर किए गए दोनों मंत्री भाजपा के हैं। फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर पिछले कुछ समय से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
शहर विकास मंत्री डिसूजा और बिजली मंत्री मडकईकर को ऐसे वक्त में कैबिनेट से बाहर किया गया है जब मुख्यमंत्री पर्रिकर स्वयं दिल्ली के आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करा रहे हैं। डिसूजा फिलहाल अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं जबकि जून में आघात लगने के बाद से बीमार चल रहे मडकईकर का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है।
पर्रिकर सरकार का स्वत: ही अंत हो जाएगा : कांग्रेस
अधिकारियों ने बताया कि भाजपा के दो नेताओं – निलेश काबराल और मिलिंद नाइक – को सोमवार की शाम मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। नाइक पूर्ववर्ती लक्ष्मीकांत पारसेकर सरकार में बिजली मंत्री रह चुके हैं जबकि काबराल पहली बर मंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा था कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे, लेकिन कैबिनेट में कुछ फेरबदल जरूर होगी।


Download Android App
Download iOS App



