एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेताओं ने रविवार को एक रैली में अपने समुदाय के सदस्यों से कहा कि वे मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान ऊंची जाति के उम्मीदवारों को वोट नहीं दें। एक आयोजक ने यह जानकारी दी। इस रैली का आयोजन भेल दशहरा मैदान में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति संयुक्त मोर्चा की तरफ से किया गया था।
अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी और कर्मचारी संघ (एजेजेएकेएस) के प्रवक्ता विजय शंकर श्रवण ने बताया, ”हमारे नेता बहादुर सिंह लोधी और महेंद्र सिंह पटेल ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि वे ऊंची जाति के उम्मीदवारों को वोट नहीं दें क्योंकि वे एससी/एसटी अधिनियम और अनुसूचित जाति/जनजाति को दिए गए आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।” भाजपा शासित मध्य प्रदेश में हाल ही में एससी/एसटी अधिनियम में हुए संशोधनों को लेकर ऊंची जाति के संगठनों की तरफ से विरोध प्रदर्शन हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



