पूर्वांचलियों के साथ हर कदम पर सरकार : दिलीप पाण्डेय

Summary :

दिलीप पाण्डेय, मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती और अंबेडकर नगर विधानसभा के विधायक अजय दत्त के मौजूदगी में आपन पूर्वांचल अभियान को संबोधित किया।

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर नगर और मालवीय नगर विधानसभा में ‘आपन पूर्वांचल संवाद’ का आयोजन किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पाण्डेय, मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती और अंबेडकर नगर विधानसभा के विधायक अजय दत्त के मौजूदगी में आपन पूर्वांचल अभियान को संबोधित किया। संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। 
आपन पूर्वांचल अभियान को संबोधित करते हुए दिलीप पाण्डेय ने कहा कि आज मैं यहां अपने आप सभी से संवाद करने आया हूं। पिछले साढ़े चार सालों दिल्ली सरकार द्वारा किये गये कामों के बारे में आप सभी से सुनने के लिए आया हूं। संवाद कार्यक्रम के दौरान अशोक नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बात रखते हुए कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर हो गए हैं। 
जब से दिल्ली में केजरीवाल सरकार आई है तब से अच्छे स्कूल के साथ बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिल रही है। एक महिला ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए बस में यात्रा फ्री कर हम जैसे हजारों महिलाओं के लिए बहुत अच्छा किया है।

Desk Team