गुजरात में राजधानी गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले के एक आरोपी को सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ लिया गया। क्राइम ब्रांच के एसीपी बी बी गोहिल ने बताया कि मूल रूप से अहमदाबाद के जुहापुरा निवासी तथा वर्ष 1994 से ही सऊदी अरब के रियाद में रह रहे मोहम्मद फारूख शेख (47) को सोमवार सुबह पकड़ा गया।
वह रियाद से एक उड़ान से यहां आया था। उसे आज अदालत में पेश किया जायेगा। वह 24 सितंबर 2002 को हुए इस हमले, जिसमें दो हमलावर आतंकियों समेत 32 लोग मारे गये थे तथा 80 से अधिक घायल हुए थे, के षडयंत्र में शामिल था। वह एक अन्य आरोपी का भाई है।
ज्ञातव्य है कि क्राइम ब्रांच ने पिछले साल नवंबर में इसी अदांज में रियाद से यहां पहुंचे एक अन्य आरोपी अब्दुल रशीद अजमेरी को पकड़ लिया था। एक विशेष पोटा अदालत ने इस मामले के छह आरोपियों को पहले दोषी ठहराया था जिनमें से तीन को फांसी की सजा दी गई थी पर सुप्रीम कोर्ट ने बाद में उन्हें बरी कर दिया था। इस मामले के 20 से अधिक आरोपी अब भी फरार बताये गये हैं।


Download Android App
Download iOS App




