हरियाणा के एक 55 वर्षीय किसान ने रविवार को टिकरी-बहादुरगढ़ सीमा पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, हिसार जिले के राजबीर के रूप में पहचाने गए पीड़ित ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान दिल्ली की सीमाओं पर 100 दिनों से इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
बता दें कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर किसान नेताओं ने कहा कि प्रदर्शनकार कर रहे संगठन कानूनों को वापस लिये जाने की अपनी मांग पर अडिग हैं। साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि वे सरकार के साथ वार्ता को तैयार हैं, लेकिन बातचीत बिना शर्त होनी चाहिए। वहीं सरकार का कहना है कि वह आंदोलनकारी किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानूनों में संशोधन के लिए तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



