प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत! 12 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Heavy Rain Alert in Himachal Pradesh: देशभर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं, एक तरफ कुछ राज्य लू की चपेट में हैं और दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी है। दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी के तेवर देखने को मिल रहा है, पारा 42-43 डिग्री पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 12 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में 24 से 29…

Heavy Rain Alert in Himachal Pradesh: देशभर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं, एक तरफ कुछ राज्य लू की चपेट में हैं और दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी है। दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी के तेवर देखने को मिल रहा है, पारा 42-43 डिग्री पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 12 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में 24 से 29 अप्रैल के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है। साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Heavy Rain Alert in Himachal Pradesh

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में तापमान में लगातार वृद्धि जारी है, जबकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य को प्रभावित करने वाला है, जिससे अगले कुछ दिनों में बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को मौसम संबंधी गतिविधियों की तीव्रता कम हो जाएगी, केवल छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन 28-29 अप्रैल को मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ तूफान के नए दौर के साथ यह फिर से बढ़ जाएगी।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में हीट वेव

दिल्ली NCR में इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 अप्रैल को तापमान अधि रहेगा और लोगों को तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 25 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इन दोनों दिनों में दोपहर और शाम के समय हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी

उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है और मौसम विभाग ने 28–29 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमका के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश

बिहार में भले ही 24 से 25 अप्रैल तक लू चलेगी, लेकिन उसके बाद 25-26 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, उसमें पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर शामिल है। इस दौरान यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

ALSO READ: Delhi-UP में गर्मी का टॉर्चर, 42 डिग्री के पार पंहुचा पारा… बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश का Alert, जानें ताजा वेदर अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।